{"_id":"5936de5d4f1c1b811c9c8b19","slug":"tehrier-against-bisalpur-block-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीसलपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ तहरीर दी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद सोमवार को जिला पंचायत की बैठक के बाद बीसलपुर के कुछ लोगों ने तीन जिला पंचायत सदस्यों को घेरकर खुलेआम धमकी दी और कथित तौर पर दी गई रकम मांगी थी। इस मामले में मंगलवार को तीनों जिला पंचायत सदस्यों ने एएसपी को तहरीर देकर बीसलपुर ब्लाक प्रमुख के पुत्र रत्नेश गंगवार समेत कई लोगोें के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें तीन नामजद एवं कुछ लोग अज्ञात हैं। सोमवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक के बाद सभाकक्ष से बाहर आते ही बीसलपुर ब्लाक प्रमुख के पुत्र एवं अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाली जिला पंचायत सदस्य शोभना देवी के देवर रत्नेश गंगवार ने अपने साथियों की मदद से तीन जिला पंचायत सदस्यों मोहम्मद अकरम अंसारी, सुरेश कुमार व महेंद्र सिंह को घेरकर गाली गलौज की और खुलेआम धमकी देकर अविश्वास प्रस्ताव के बावत दी गई रकम वापस मांगी। ऐसा न करने पर अंजाम भुगताने की चेतावनी भी दी गई। सरेआम हुई इस घटना की वहां मौजूद कई लोगों ने वीडियो भी बनाई थी। मौजूद लोगों ने तीनों को किसी तरह बचाया था। मंगलवार को तीनों जिला पंचायत सदस्य एसपी से मिलने पीलीभीत पहुंचे। उनके कलीनगर तहसील दिवस में होने पर तीनों सदस्यों ने सदर तहसील दिवस में पहुंचकर एएसपी को तहरीर दी। इसमें बीसलपुर ब्लाक प्रमुख के पुत्र भाजपा नेता रत्नेश गंगवार, शेषपाल, राकेश एवं अन्य पर बैठक के बाद उन्हें घेरकर देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सदस्यों ने रत्नेश आदि से अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन