{"_id":"580778a74f1c1b1030703215","slug":"teenager-accused-of-rape-on-the-strength-of-the-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से चाकू के बल पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से चाकू के बल पर दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर गांव के एक युवक ने किशोरी को बुरी नियत से पकड़ लिया। जिसके बाद चाकू के बल पर धमकाते हुए उससे दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर परिवार वाले जाग गए। जिस पर आरोपी भाग निकला। किशोरी के भाई ने गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने बताया कि 16 अक्तूबर को उसकी 15 वर्षीय बहन अपने कमरे में सो रही थी। परिवार क े बाकी सदस्य दूसरे कमरों में थे। देर रात करीब 12 बजे गांव का निवास लक्ष्मन प्रसाद मौका पाकर घर में घुस आया। इसके बाद आरोप है कि किशोरी को बुरी नियत से पकड़ लिया और चाकू के बल पर रेप किया। किशोरी की चीख सुनकर परिवार वाले जाग गए। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित किशोरी के भाई ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लक्ष्मन प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इधर आरोपी के पुलिस हिरासत में होने की भी चर्चाएं है।
विज्ञापन