{"_id":"e12c7653b3213a031499c10e86279993","slug":"tanakpur-highway-ran-uncontrollable-attack-trkadikarion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर हाइवे पर दौड़ा बेकाबू ट्रक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टनकपुर हाइवे पर दौड़ा बेकाबू ट्रक
पीलीभीत
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को टनकपुर हाइवे पर दौड़े बेकाबू ट्रक की चपेट में कई वाहन आने से
विज्ञापन
बच गए, लेकिन गौहनियां चौराहे के निकट ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रक समेत भाग रहे चालक को लोगों ने यशवंतरी देवी चौराहे के
पास पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर सिविल लाइंस चौकी पुलिस को सौंप दिया।
हादसा दोपहर करीब ढाई बजे के करीब हुआ। छतरी चौराहा की ओर से एक ट्रक को उसका हेल्पर कचहरी की ओर लेकर जा रहा था। इस बीच बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई वाहन बच गए, लेकिन गौहनियां चौराहा के आगे बरेली से घर वापस लौट रहे बनबसा निवासी ललित सिंह की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद लोगों ने पीछा कर यशवंतरी देवी चौराहे के पास ट्रक समेत हेल्पर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर हेल्पर को हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। हेल्पर थाना अमरिया क्षेत्र का निवासी बताया जाता है।