{"_id":"58c98b164f1c1b250832a904","slug":"suspicious-death-of-a-young-man-returned-from-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घरवालों ने ससुरालियों पर जहर देने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस के अनुसार पत्नी को विदा न करने से आहत होकर आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी छत्रपाल के 19 वर्षीय पुत्र रिंकू की शादी 11 माह पूर्व शाहजहांपुर बंडा थाना क्षेत्र के किशोर गांव से हुई थी। कुछ दिनों पूर्व पत्नी के चाचा की मौत हो गई थी जिसपर पत्नी उनकी पहली होली पर ससुराल गई थी। होली से एक दिन पूर्व रिंकू भी ससुराल गया था। बुधवार को वह सुबह बिना पत्नी को साथ लिए गांव पहुंचा। दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। घर वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि ससुरालियों ने पत्नी को विदा करने से मना कर दिया जिसपर युवक अकेले की लौट आया था। संभवत: इससे क्षुब्ध होकर उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। शव कब्जे में ले लिया गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल इस मामले कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन