फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar mill

गन्ना समिति और चीनी मिल में 50 की नाम वापसी

Wed, 01 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 01 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
पीलीभीत सहकारी समिति पर 12 पदों के लिए 52 नामांकन हुए थे। इसमें बुधवार को 23 पर्चे वापस लिए गए। इससे दो सीटों क्रमश: पीलीभीत और कनाकोर सीट पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया जबकि शेष 10 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। नाम वापसी में सर्वाधिक आठ पर्चे कनाकोर सीट पर वापस हुए। यहां कुल नौ नामांकन थे। आठ पर्चे वापस होने से रामचंद्र का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जबकि पीलीभीत की महिला सीट पर जयदेवी व लता देवी की वापसी से ज्ञानदेवी निर्विरोध रहीं। इस समिति पर अब 10 पदों पर चुनाव के लिए 472 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

बीसलपुर। सहकारी चीनी मिल के निर्वाचन अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि संचालक पद के तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए है। नाम वापस लेने वालों में बीसलपुर क्षेत्र के बलीउल्ला, बिलसंडा क्षेत्र के गंगाराम और नन्हेलाल शामिल है। नामवापसी के बाद अब पांच संचालकों निर्विरोध निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है जबकि सात सीटों पर चुनाव होगा। इधर गन्ना विकास समिति  में 11 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। यहां चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है अब केवल आठ सीटों पर चुनाव हेागा।
विज्ञापन

पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति में 37 नामांकन हुए थे। इसमें बुधवार को 10 ने नाम वापस ले लिया। इससे पांच पद निर्विरोध हो गए। शेष सात सीटों के लिए 27 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। उधर सहकारी चीनी मिल में 14 नामांकन तीन नामांकन वापस हो गए। इससे अब प्रत्येक सीट पर एकल नामांकन के कारण सभी पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अप्रैल को होगा मतदान
नाम वापसी के बाद चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रत्याशियों के नाम तय होने के बाद तीनों गन्ना समितियों व बीसलपुर चीनी मिल में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इन पदों के चुनाव के लिए अब आठ अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
पीलीभीत समिति -
कनाकोर से रामचंद्र, पीलीभीत से ज्ञानदेवी।
पूरनपुर गन्ना समिति-
नवदिया सुल्तानपुर से श्रीकांत सिंह, पूरनपुर से चेतराम,
पिपरिया दुलई से ढाकन लाल,  महुआगुंदे से सरला देवी, मझारा से स्वदेश सिंह।
बीसलपुर गन्ना समिति-
अमरा करोड़ से बिहारी लाल, दौलतपुर करैना से सुरेंद्र पाल सिंह, अहिरोला से सतीश, दियोरिया से रामबाबू।
पूरनपुर चीनी मिल-
कुर्रैया से बृजेश कुमार, घुंघचाई से  गंगाराम, ढकिया से रिक्त, निजामपुर से महारानी, पिपरिया दुलई से कढेर सिंह, पूरनपुर से मतलूब हुसैन, मनहरिया से गुरदेव सिंह, मुजफ्फरनगर से अमित कुमार, रायपुर गोरा से नूर मोहम्मद, सबलपुर से सर्वेश कुमार, सिमरिया ता. महाराजपुर से वीरपाल और सिसैया से सरजीत सिंह।

बीसलपुर चीनी मिल-
घुंघचइया से  माया देवी, बेनीपुर से महीपाल, अमृताखास से राजेंद्र प्रसाद, ककरा कलां से ब्रह्मा देवी, बिलसंडा से राकेश प्रताप सिंह।

इन सीटों पर होगा चुनाव-
पीलीभीत गन्ना समिति-
उदयपुर, कैम, जहानाबाद, जिरौनिया, न्यूरिया, पौटा, बिठौराकलां,  मरौरी, ललौरीखेड़ा, शाही।
पूरनपुर गन्ना समिति-
जमुनिया, शाहगढ़, रंपुरा फकीरे, सबलपुर, कुर्रैया, लाह, सिमरिया ता. घुंघचाई
बीसलपुर गन्ना समिति-
ईंटगांव, खांडेपुर, अकबरगंज, परेवा तुर्राह, बमरौली, बरखेड़ा, बीसलपुर, पिपरा खास।
बीसलपुर चीनी मिल-
अहिरपुुरा, जोगीपुर, पुरैना सीट, बड़ागांव, बरखेड़ा, बर्रामऊ, बीसलपुर।
000000000
गन्ना समित  कुलपद    निर्विरोध  चुनाव    रिक्त
पीलीभीत     12        02       10         0
पूरनपुर     12        05       07      0
बीसलपुर     12        04       08         0
          ------चीनी मिल------            
पूरनपुर     12        11       00         1
बीसलपुर     12        05       07         0
योग         60        27       32         1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed