{"_id":"5afed75b4f1c1bd8408b65d1","slug":"student-crushed-to-death-by-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर छात्रा की मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर से कुचलकर छात्रा की मौत, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 19 May 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर रोड पर गुलैंदा गांव के पास शुक्रवार सुबह सात बजे डंपर ने साइकिल सवार बीसीए की छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों संग आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों व अन्य लोगों को शांत कराया। नतीजतन पांच घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। जिसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाडपुर निवासी सीताराम गंगवार होमगार्ड हैं। उनकी बेटी रजनी (18) एक प्राइवेट कॉलेज से बीसीए की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह छह बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से बीसलपुर गई थी। सात बजे के बाद साइकिल से वापस घर आने के लिए निकली। शाहजहांपुर रोड पर गुलैंदा गांव के पास पहुंचते ही उसको डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी करने और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे नायब तहसीलदार अजय सक्सेना, कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक न सुनी। बाद में एसडीएम राजेश कुमार, सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत की गई। करीब पांच घंटे बाद दोपहर एक बजे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाए जाने पर जाम खुलवाया जा सका। जिसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
छावनी में तब्दील हो गया घटनास्थल
ग्रामीणों व परिजनों के जाम लगाने के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगना शुरू हो गईं। अफसरों को गुस्साई भीड़ को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में किसी तरह की लॉ एंड आर्डर की समस्या न आ खड़ी हो, इसके लिए तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल बुला लिया गया। बरखेड़ा, बिलसंडा, क्यूआरटी फोर्स के अलावा महिला पुलिस भी काफी संख्या में मौके पर पहुंच गई। जिससे घटनास्थल छावनी में तब्दील दिखाई दिया।
ढांढस बंधाने के साथ ही समझाते रहे राजेनता
हादसे में छात्रा की मौत के बाद भीड़ के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर राजनेता भी मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू, भाजपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार भी मौके पर आए। पहले परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए अफसरों से सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जाम खुलवाने के लिए भी वह परिजनों को भरोसा दिलाते हुए समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
कोचिंग पढ़कर घर आते समय छात्रा रजनी की मौत के बाद से होमगार्ड सीताराम गंगवार के परिवार में कोहराम मचा है। बेटी की अचानक मौत की खबर मिलने के बाद से हर कोई बदहवास दिखाई दिया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसके एक बड़ा, एक छोटा भाई है।
शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से मिली तहरीर पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। डंपर पुलिस के कब्जे में है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। - माधो सिंह विष्ट, कोतवाल बीसलपुर
शोकसभा में दी गई मृतक को श्रद्वाजंलि
बीसलपुर। शफी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को दोपहर 12.45 बजे हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर सड़क हादसे में मृत छात्रा रजनी गंगवार को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में कॉलेज स्टॉफ के फईम सिद्दीकी, डॉ. राजेंद्र कुमार, आरती गंगवार, अनुज श्री, दीपा, अंजुम परवीन, विकास गंगवार, अरविंद मिश्रा, राजीव गंगवार और रविंद्र पाल सिंह समेत स्टाफ के सभी लोग मौजूद रहे।