फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Staff and Trainee teacher assault

बीईओ दफ्तर के स्टाफ और प्रशिक्षु शिक्षक में मारपीट

Tue, 09 Jun 2015 11:36 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Tue, 09 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक शिक्षा कार्यालय पर मंगलवार को दफ्तर के स्टाफ और एक प्रशिक्षु शिक्षक के बीच मारपीट हो गई। बताया जाता है कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान पानी पीने को लेकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बीआरसी में पहली जून से प्रशिक्षु बेसिक शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ था। शिविर में मानक के अनुरूप सुविधाएं न होने पर बेसिक शिक्षकों ने पांच जून को बीआरसी परिसर में प्रदर्शन किया था। प्रशिक्षु शिक्षकों ने यह प्रदर्शन शिक्षक नेता अमित कुमार के नेतृत्व में किया था। इसके बाद बीएसए अमरीश यादव ने प्रशिक्षण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षकों ने सोमवार को पीलीभीत जाकर बीएसए से लिखित माफी मांग ली थी। लिहाजा बीएसए के निर्देश पर मंगलवार से बीआरसी में फिर से प्रशिक्षण शुरू किया गया। बताया जाता है कि प्रशिक्षण के  मध्यांतर में शिक्षक नेता अमित कुमार खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में रखे वाटरकूलर से पानी पीने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कार्यालय के चपरासी गोपाल कुमार ने उन्हें टोका और बीआरसी गेट पर खडे़ टैंकर से पानी पीने को कहा। इसी बात पर विवाद पैदा हो गया। बीईओ कार्यालय का अन्य स्टाफ भी वहां पहुंच गया। विवाद बढ़ने पर दोनाें पक्षों में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। इससे खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय और पड़ोस में स्थित बीआरसी में हड़कंप मच गया। मारपीट में अमित कुमार घायल हो गया।

दोनाें पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दे दी है। अमित कुमार ने तहरीर में खंड शिक्षाधिकारी और उनके कार्यालय के तीन अन्य लोगों को नामजद किया है। तहरीर में गाली गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।


 वहीं खंड शिक्षाधिकारी शिवेंद्र वर्मा की तहरीर में अमित कुमार को नामजद किया गया है और उनके चार पांच साथियों को अज्ञात बताया गया है। तहरीर में गाली गलौज करने, मारपीट करने, तोड़ फोड़ करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने, कुछ अभिलेख उठाकर ले जाने और सरकारी काम में व्यवधान डालने का आरोप लगाया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बीईओ ने बीएसए को जानकारी दे दी है। उधर घायल अमित का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
00
मामला मेरे संज्ञान में आया है। दो सदस्यीय खंड शिक्षाधिकारियों की टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
अंबरीष कुमार यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed