फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Speculative traders raiding police nab

सट्टा कारोबारियों की धरपकड़ को पुलिस की दबिश

Sat, 23 Jul 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 पुलिस की ओर से एक बार फिर सटोरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे किए गए है। सीओ सिटी के निर्देशन में एक विशेष अभियान की शुरुआत सट्टा कारोबारियों के खिलाफ की गई है। इसके तहत पहले दिन कई स्थानों दबिश दी गई, जिसमें दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शहर के सटोरियों की सूची बनाई जा रही है। 
विज्ञापन

बता दें कि खाकी और खादी की सह पर जिले में सट्टे का अवैध कारोबार दिनो दिन पनपता जा रहा है। गली मोहल्ले से लेकर पाश कालोनियों के बाद अब सट्टे की जड़े ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गई है। अमर उजाला ने 23 जुलाई के अंक में अवैध कारोबार को दिए जा रहे संरक्षण को लेकर एक समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने इसका संज्ञान लिया है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने औपचारिक ही सही, लेकिन शुरुआत सख्त दावों के साथ की है। शनिवार को सट्टा कारोबारियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कोतवाली पुलिस ने दो सटोरियों मोहल्ला पकड़िया निवासी मोहम्मद हसन, देशनगर निवासी शरीफ को 990 रुपये और सट्टे की पर्चियों के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब सीओ सिटी के निर्देश पर नये सिरे से सटोरियों की सूची बन रही है। कोतवाल हरगोविंद सिंह, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान को इसमें लगाया गया है। 
विज्ञापन

000
पनाह देने वालों पर नजरें नहीं 
नतीजा चाहे कुछ भी रहे, लेकिन शुरुआती कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सट्टेबाजों पर सख्ती करने का दावा किया है। सवाल यह है कि सटोरियों के अलावा उनको संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों से नजरें फेर ली गई हैं। उन पर कार्रवाई को लेकर कोई जवाब खाकी नहीं दे सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सूची तक न सिमट जाए कार्रवाई
वैसे तो सूची कई बार बनाई जा चुकी है। लेकिन इस बार सीओ सिटी की ओर से दावे खुलकर किए जा रहे है। अब तक तैयार की गई सूची में मदीनाशाह के नामचीन सट्टेबाज और एक फीलखाने के सट्टेबाज का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि, पहले भी अफसरों की सूची में बड़े धंधेबाजों के तौर पर इनका नाम रहा है। पुलिस की कार्रवाई और दावे की परीक्षा इन्हीं सटोरियों से गिरफ्तारी से तय हो सकेगी। 
000
सट्टे पर रोकथाम करने के लिए एक अभियान शुरू किया जा रहा है। कोतवाली में दो पकड़े भी गए है। सूची बनाई जा रही है। किसी तरह की ढील नहीं होगी। 
- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed