{"_id":"c9dd1dae344b8884e8c6a1c5c9c69f5e","slug":"sp-residence-by-drunken-rampage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी आवास पर शराबी ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी आवास पर शराबी ने किया हंगामा
पीलीभीत
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुछ लोगों पर बाइक छीनने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने एसपी आवास पर हंगामा शुरू कर दिया। शोर शाराबा होने पर एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को बुलाकर आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव रंपुरा फकीरे निवासी ऋषिपाल शराब के नशे में एसपी आवास पहुंचा। उसने कुछ लोगों पर बाइक छीनकर फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों से लेकर एसपी तक को अपशब्द कहे। शोरशराबा होने पर आवास से बाहर आए एसपी अनिल कुमार सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को बुलाकर आरोपी का मेडिकल कराने के आदेश दिए। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और मेडिकल परीक्षण कराया। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। इस पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।