फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soneka's son dies in accident

मेनका के पूर्व प्रतिनिधि के पुत्र का हादसे में मौत

Wed, 15 Nov 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर। Updated Wed, 15 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Soneka's son dies in accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
कोहरे में कार पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा
विज्ञापन

कार सवार उसके दो साथी गंभीर घायल

अनियंत्रित गति से आ रही कार मंगलवार रात माधोटांडा पीलीभीत रोड पर कलीनगर मोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार नगर निवासी और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पूर्व प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र गुप्ता ज्ञानी के इकलौते पुत्र 27 वर्षीय यथार्थ गुप्ता की मौत हो गई। जबकि उसका साथी मोहल्ला बमनपुरी निवासी प्रशांत राय और मोहल्ला रजागंज निवासी राविश खां घायल हो गया। गंभीर घायल प्रशांत राय को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। यथार्थ गुप्ता के निधन पर सेंट जोसेफ स्कूल, आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में शोकसभा हुई।
घटना रात करीब 11 बजे की है। तीनों मित्र मंगलवार को कार से पीलीभीत से लौट रहे थे। कार प्रशांत राय चला रहा था। पीलीभीत-माधोटांडा रोड पर कलीनगर मोड़ के समीप अचानक आए कोहरे में कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों मित्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बमुश्किल कार से निकालकर इलाज को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने यथार्थ गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रशांत राय और राविश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में प्रशांत राय को इलाज को बरेली ले जाया गया है। यथार्थ के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। यथार्थ अपने पिता का इकलौता पुत्र था। यथार्थ से छोटी एक बहन परिणिता है, जो बंगलूरू में जॉब करती है। वर्ष 2011 में यथार्थ की मां का निधन हो गया था।
विज्ञापन


इकलौते पुत्र की मौत पर टूट गए ज्ञानेंद्र
पूरनपुर। ज्ञानेंद्र गुप्ता पत्नी की मौत का गम नहीं भुला पाए थे कि हादसे में इकलौते पुत्र की मौत पर वे टूट से गए हैं। यथार्थ के निधन पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। शोकसभा में मोहम्मद जाहिद खां, अजय खंडेलवाल, शैलेंद्र गुप्ता, विजयपाल विक्की, दीपक अग्रवाल, समरवीर सिंह, उमेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, फारूख खां आदि थे। उधर, सेंट जोसेफ स्कूल में हुई शोकसभा में स्कूल के पूर्व छात्र यथार्थ गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। एपी इंटर कॉलेज में शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर यथार्थ की आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed