फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son to murder Father accused arrested

पुत्र की हत्या करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2015 12:07 AM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 25 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Son to murder Father accused arrested
दियोरिया पुलिस
विज्ञापन
ने अपने पुत्र की हत्या करने के आरोप में गांव बिहारीपुर हीरा निवासी ध्रुव कुमार को मंगलवार को मानपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार गांव बिहारीपुर हीरा निवासी ध्रुव कुमार के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस की 16 मार्च की तड़के करीब चार बजे बिस्तर पर शव मिला था। प्रिंस की गला काटकर हत्या की गई थी। बेटे के पास सो रहा पिता ध्रुव कुमार घटना के बाद से ही गायब था। पुलिस ने घटनास्थल के पास पड़ा खून लगा बांका उसी दिन बरामद कर लिया था।

प्रिंस की मां ममता देवी नेे अपने पति ध्रुव कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया था। उसने बच्चों की बकाया फीस मांगने को लेकर 15 मार्च को पति से हुए विवाद को हत्या करने का कारण बताया था। बताया था कि विवाद के दौरान बेटा उसके पक्ष में बोला था। पुलिस ने मंगलवार को सुबह मानपुर चौराहे से ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल कोतवाल डीके तिवारी नेे बताया कि आरोपी पिता का चालान कर दिया गया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
ध्रुव के चेहरे पर नहीं दिखी सिकन
पुलिस गिरफ्त में आए ध्रुव कुमार के चेहरे पर किसी तरह का कोई पश्चाताप नहीं झलक रहा था और न ही कोई सिकन थी। इस दौरान ध्रुव ने पुलिस और मीडिया को बताया कि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अखौला में रह रहे उसके पिता लालता प्रसाद और मां फूलमती ने जमीन का गलत बंटवारा करते हुए अपनी 27 बीघा जमीन में से 20 बीघा जमीन उसके छोटे भाई तेजबहादुर को दे दी थी। मात्र सात बीघा जमीन उसे मिली थी।
उसने बताया कि सात बीघा जमीन से अपने परिवार का भरण पोषण होता न देख वह अपने दोनों पुत्रों और अपनी पत्नी को मारने की योजना बनाई थी। उसी योजना के पहले चरण में उसने अपने बड़े पुत्र प्रिंस की 16 मार्च को धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी।
परिवार का कोई नहीं पहुुंचा मिलने
हत्यारोपी पिता ध्रुव कुमार से मिलने कोतवाली में उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। जबकि ध्रुव के परिवार में उसके पिता लालता प्रसाद, मां फूलमती, अनुज तेजबहादुर, पत्नी ममता देवी और छोटा पुत्र अर्वेश कुमार हैं। गिरफ्तार होने की जानकारी होने के बावजूद इनमें से कोई भी व्यक्ति ध्रुव कुमार से मिलने कोतवाली में नहीं पहुुंचा। केवल इतना ही नहीं गांव और रिश्तेदारी का भी कोई सदस्य नहीं पहुुंचा।
एक ठेकेदार के फार्म पर छिपा रहा
हत्यारोपी ध्रुव कुमार ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को वह अपने पुत्र की हत्या करने के बाद बीसलपुर के एक प्रमुख ठेकेदार के फार्म हाउस पर छिपा रहा। कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी। जांच में यदि यह बात सही पाई गई, तो उक्त ठेकेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed