फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Slip teenager killed by train

ट्रेन से कटकर किशोर की दर्दनाक मौत

Thu, 30 Apr 2015 11:55 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 30 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Slip teenager killed by train
गांव शेरगंज निवासी
विज्ञापन
कुंवरसेन वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के ही छोटेलाल की पुत्री की शादी थी। दिमागी रूप से कमजोर उनका पुत्र 16 वर्षीय गौरव कुमार शादी समारोह में पूरी रात काम करता रहा। वह बिना बताए सुबह करीब चार बजे गांव के ही पड़ोस में ही स्थित शेरगंज रेलवे हाल्ट के पास रेलवे की पटरी पर जाकर सो गया।

सुबह करीब 6.30 बजे पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही 52229 डाउन पैसेंजर ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन चालक शव को बीसलपुर रेलवे स्टेशन लाया। सूचना मिलने पर मृतक के घर वाले भी स्टेशन पहुंचे। सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर विपिन कुमार सिन्हा की सूचना पर पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक के पिता कुंवरसेन, बड़े भाई शिवम कुमार, मंझले भाई अभिषेक कुमार और छोटे भाई सचिन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed