फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Siabadhi strip steal attempt in Miranpur

सियाबाड़ी पट्टी में चोरी, मीरापुर में किया प्रयास

Sun, 22 Mar 2015 12:24 AM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
जहॉनाबाद/पीलीभीत। Updated Sun, 22 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में शुक्रवार की रात गांव सियाबाड़ी पट्टी
विज्ञापन
निवासी सूरजपाल के घर घुसे चोर नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। वहीं गांव मीरापुर निवासी भगवानदास के घर चोरी का असफल प्रयास किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

सूरजपाल का कहना है कि वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे छत के सहारे चोर घर में घुस आए और कमरे के अंदर रखी अलमारी खोलकर चार हजार रुपये, एक सोने की चेन, चांदी के पांच सिक्के समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि आहट होने पर जब उनकी आंख खुली तो चोर दरवाजे से बाहर जाते हुए दिखाई दिए। शोर मचाने पर चोर भाग निकले।

उधर, गांव मीरापुर निवासी भगवानदास ने बताया कि चोर छत पर पड़ी खपरैल उतारकर कमरे में घुस आए और अंदर से किवाड़ बंद कर सामान खंगाला, लेकिन कमरे में कीमती सामान न मिलने पर चोर खाली हाथ भाग निकले। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह किसी काम से कमरे के अंदर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
... और चोरी जाने से बच गई रायफल
गृहस्वामी सूरजपाल ने बताया कि चोर जिस कमरे में घुसकर सामान खंगाल रहे थे। उसी कमरे में उनकी लाइसेंसी रायफल भी कपड़े में लिपटी हुई रखी थी। संभावना जताई जा रही है। कि चोरों की नजर रायफल पर नहीं पड़ी। जिससे वह बच गई। रायफल चोरी न होने से पुलिस ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed