फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shop near the police station Stolen by the Nkb

पुलिस चौकी के समीप दुकान में नकब लगाकर चोरी

Sat, 21 Feb 2015 12:15 AM IST
पूरनपुर/गढ़वाखेड़ा
पूरनपुर/गढ़वाखेड़ा Updated Sat, 21 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shop near the police station Stolen by the Nkb
गढ़वाखेड़ा में पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूरी पर चोरों ने रात गांव
विज्ञापन
महुआगुंदे निवासी रामकुमार की किराना की दुकान में पीछे से नकब लगाकर साढ़े तीन हजार रुपये की नगदी सहित 65 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने पास स्थित पंजाब सिंध बैंक शाखा के बाहर रखा अल्टीनेटर चोरी कर लिया। व्यापारी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।

घटना की जानकारी व्यापारी पुत्र सोनू यादव को शुक्रवार को सुबह दुकान खोलने पर हुई। व्यापारी रामकुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे गेहूं के खेत की ओर से दुकान में नकब लगाया। चोर दुकान से साढ़े तीन हजार रुपये की नगदी, घी, तेल के पीपे, सर्फ के पैकेट आदि सहित करीब 65 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।

चोरों ने इसके अलावा कुछ दूरी पर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के बाहर रखे जनरेटर का हजारों रुपये कीमत का अल्टीनेटर चोरी कर लिया। शाखा मैनेजर ने बताया कि जनरेटर किराए पर चलाया जा रहा था। इसको लेकर उनकी ओर से चोरी की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed