{"_id":"58d162024f1c1b425c1a26bd","slug":"shoe-trader-arrested-for-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप में जूता व्यापारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोप में जूता व्यापारी गिरफ्तार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
भीख मांगकर गुजर बसर करने वाली एक महिला को पांच सौ रुपये का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना एक जूता व्यापारी को महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। हजारा क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय एक महिला ने बताया कि उसका काफी समय पहले शारदा के कटान में मकान व खेत उजड़ गया था। इसके बाद से वह शहर में आकर भीख मांगकर गुजर बसर करने लगी। सोमवार को वह बाजार से निकल रही थी। इस बीच मोहल्ला पकड़िया निवासी जूता व्यापारी मोहम्मद फईम ने रोक लिया। वह पांच सौ रुपये का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने को दबाव बनाने लगा। महिला के विरोध करने पर कई राहगीर जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाल ख्यालीराम आदित्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला की ओर से छेड़छाड़ का केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है। आरोपी पहले भी छेड़छाड़ करते पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन