{"_id":"5905ec254f1c1bcd3a44132e","slug":"shekhar-s-house-has-been-put-on-fire-by-armed-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर के घर सशस्त्र बदमाशों ने डाला डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नर के घर सशस्त्र बदमाशों ने डाला डाका
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
डाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध पर किन्नर के साथी को तमंचे के बट से पीटा
कोतवाली क्षेत्र के ग्यासपुर मोहल्ले में वारदात से दहशत
मोहल्ला ग्यासपुर में शनिवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने प्रेमा किन्नर के घर धावा बोलकर लगभग तीन लाख का सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने किन्नर के साथी श्यामपाल को तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित प्रेमा किन्नर ने बताया कि वह और उनका साथी श्यामपाल शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे घर के सामने स्थित गैराज में लेटे थे। उसी समय सात आठ सशस्त्र बदमाश आए और उनके घर का ताला तोड़ने लगे। खटपट की आवाज सुनकर दोनों जाग गए। बाहर निकलकर उन्होंने बदमाशों को टोका तभी तीन बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया। बाकी बदमाश दोनों घरों का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। बदमाशों ने दोनों घरों के कमरों और संदूकों का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये, कपड़े और जेवर समेत लगभग तीन लाख का सामान लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने किन्नर को डंडे से तो उसके साथी श्यामलाल पर तमंचे की बट से कई प्रहार किए। इससे वह लहूलुहान हो गया। आधा घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को जगाया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी करने के बाद मोहल्ले वालों के साथ आसपास के इलाके में बदमाशों को तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल श्यामपाल को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया। रविवार सुबह एएसपी डॉ.रामसुरेश यादव मौका मुआयना करने पहुंचे।
पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से बंद किये
घटना के दौरान बदमाशों को पकड़ने के लिए लोग बाहर न निकल आएं, इसके लिए बदमाशों ने पड़ोसियों के मेनगेट पर कुंडी बाहर से लगा दी थी। पीड़ित ने सभी के दरवाजों की कुंडी खोली, तब लोग बाहर निकल सके।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
मोहल्ले के रहने वाले शांति स्वरूप के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसमें बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने इसकी फुटेज को कब्जे में लिया है।
गांव महाबा के खेत तक गया सर्च डॉग
डकैती की घटना में सुरागरसी के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड मौके पर बुलाया। इस दौरान पुलिस का सर्च डॉग सौम्या घटनास्थल से गांव महाबा में गन्ने के एक खेत तक गया। जहां बदमाशों द्वारा डाला गया एक संदूक पुलिस ने बरामद कर लिया है। संदूक में कुछ पुराने कपड़े और कुछ कागजात थे।
पीड़ित की तहरीर पर घटना की सात-आठ बदमाशों के खिलाफ डकैती की धाराओं में रिपोर्ट बीसलपुर कोतवाली में दर्ज की गई है। पुलिस टीम बदमाशों की सुरागरसी पर काम कर रहीं है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- डॉ. रामसुरेश यादव, एएसपी