फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shahgarh incident intensified political Srgrmian

शाहगढ़ घटना पर राजनैतिक सरगर्मियां तेज

Sat, 25 Jul 2015 11:15 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 25 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shahgarh incident intensified political Srgrmian
शाहगढ़ में हुई सांप्रदायिक घटना के बाद राजनैतिक हलचल भी शुरू हो गई है। विधायक हेमराज वर्मा ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया वहीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि गांव में कैंप किए हुए हैं। इसके अलावा विहिप, शिवसेना आदि ने ज्ञापन के माध्यम से घटना पर दुख जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाहगढ़ में हुई घटना की जानकारी पर शनिवार सुबह बरखेड़ा विधायक हेमराम वर्मा सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ली और यहां मौजूद एसडीएम व सीओ से दोनों पक्षों से वार्ता कर समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज गंगवार, राजू सोनकर, राजू शर्मा, राजकुमार वर्मा, दिनेश मिश्रा, रमाकांत मिश्रा थे।
विज्ञापन

उधर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उनके निर्देश पर पीआरओ अश्विनी, सोनू वाल्मिकी सहित कई प्रतिनिधि गांव में कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। शहर में भाजपा के स्वामी प्रवक्तानंद के नेतृत्व में शाहगढ़ के ग्रामीणों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मदरसे में रोक के बाद भी जबरन नमाज पढने और पुलिस को गलत सूचना देकर एक पक्ष पर लाठी चार्ज किए जाने को गलत बताते हुए जांच कराने और पकड़े गए एक वर्ग के लोगों को छोडने की मांग की गई है। भाजपा के जिला प्रवक्ता दीपक अग्रवाल ने भी गांव का दौरा किया और घटना पर एक तरफा कार्रवाई को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। हिन्दू जागरण मंच ने भी बैठक कर घटना पर दुख व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। इसमें अरूण वाजपेई, सूरज सिंह यादव, रवि शर्मा, अंकित अग्निहोत्री, अमोद मिश्रा, स्वतंत्र देवल, अंकित सिंह, अमृत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने सौंपा दिया ज्ञापन
बीसलपुर। घटना की निंदा करते हुए शिवसेना ने नायब तहसीलदार एमआर थारू को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में एकतरफा कार्यवाही कर रहा है जो गलत है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपप्रमुख महेंद्र कुमार कौशिक, अजय गुप्ता, गौरव मिश्रा, शिवम शुक्ला, संजय गंगवार, अभिषेक राज दोहरे, प्रदीप कुमार, मुनीष कुमार और रामप्रताप समेत कई लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed