फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Security guard beating 50 thousand robbed

सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर 50 हजार लूटे

Fri, 29 Jan 2016 10:46 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 29 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Security guard beating 50 thousand robbed
बैंक बंद कराकर बाइक से घर जा रहे थाना और कस्बा गजरौला स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सुरक्षा गार्ड की माला जंगल में कार सवार बदमाशों ने बाइक रोक ली और उसकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि बदमाशों ने उसके पास से 50 हजार रुपये भी लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है। उसका कहना है कि रंजिशन मारपीट हुई है।  
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरियाकरम निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह गजरौला स्थित एसबीआई बैंक में सुरक्षा गार्ड है। गुरुवार को घरेलू काम होने के कारण अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर जेब में रख लिए थे। उसी दिन सायं बैंक बंद कराकर वह बाइक से घर लौट रहा था। माला जंगल में स्थित मंदिर के पास कार सवार बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और सिर पर हॉकी से प्रहार कर घायल कर दिया और 50 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद वह थाना गजरौला पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने लूटपाट की तहरीर लेने से इंकार कर दिया और मारपीट की साधारण तहरीर लिखवाकर मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली है। उधर, प्रभारी निरीक्षक अशोक बुद्धप्रिय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला रंजिशन मारपीट का मिला है। लूटपाट नहीं हुई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed