{"_id":"58a1ead94f1c1b5f37d84e65","slug":"second-marriage-without-divorcing-wife-leela","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तलाक दिए बगैर रचाई दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को तलाक दिए बगैर रचाई दूसरी शादी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
एक युवक ने दहेज की खातिर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया, जिसका मुकदमा कोर्ट में लंबित है। अब युवक ने पत्नी को तलाक दिए बगैर गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। इसकी शिकायत करने पर ससुरालियों ने पहली बहू के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने हजारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बमनपुर भगीरथ गांव की निवासी बलविंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले टिल्ला नंबर चार निवासी एक युवक से हुई थी। करीब साल भर पहले उसे पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही। उसने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया था, जो कोर्ट में विचाराधीन है। बलविंदर का आरोप है कि दस फरवरी को उसके पति ने लखीमपुर के तिकुनिया निवासी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर बलविंदर ने ससुराल जाकर विरोध किया। आरोप है कि वहां उसकी ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन