{"_id":"58da97684f1c1b027c63f1cb","slug":"schoolgirl-reported-tampered-with-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने पिता पर कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने पिता पर कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
नगर की एक किशोरी ने अपने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें सोते वक्त कमरे में आकर पिता पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह एक निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। 26 मार्च की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे पिता राजेश कुमार उसके कमरे में आया और सोते वक्त पीड़िता से अश्लील हरकत करने लगा। आंख खुलने पर पीड़िता ने शोर मचाया। जिस पर आसपास के कई लोग मौके पर जमा हुए। जिनको पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी दी। दो दिन बाद पुलिस को तहरीर देकर छात्रा ने सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि किशोरी से मिली तहरीर के आधार पर उसके पिता के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन