{"_id":"0004884fe7c3dbdface6a14e0f63cc29","slug":"schoolgirl-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की सड़क हादसे में मौत
घुंघचाई/पीलीभीत।
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन और उसकी सहेली को प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने ले जा रहे युवक की बाइक
विज्ञापन
और ट्रैक्टर की टक्कर में सहेली की मौत हो गई। युवक और बहन गंभीर रूप से
घायल हो गए। हादसा शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में गांव कर्रखेड़ा के
पास हुआ।
पूरनपुर के गांव घुंघचहाई निवासी सरोज शुक्ला की पुत्री 18 वर्षीय गरिमा शुक्ला बंडा के गांव पहुरैया के चरखी देवरी इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को उसकी प्रयोगात्मक परीक्षा थी। इसी गांव की काजल गुप्ता गरिमा की सहेली थी। काजल का मौसेरा भाई भारत गुप्ता दोनों को बाइक से परीक्षा दिलाने ले जा रहा था।
गांव कर्रखेड़ा के पास उसकी बाइक में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गई। घायलों को बंडा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल निवेदिता और भारत को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
सूचना पाकर मृत छात्रा के परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच उत्तेजित लोग हंगामा करने लगे।
पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका के चाचा सुधीर शुक्ला की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाई भी हैं। गरिमा की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।