फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rural killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत

Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rural killed in mysterious circumstances
संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत
शनिवार शाम घर से गए खाई खेड़ा निवासी 50 वर्षीय बाबूराम का शव सुबह को गांव में घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। वहीं शव के निकट शराब की खाली बोतल पड़ी थी। गले पर रगड़ का निशान था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हालांकि मृतक के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही है। खाईखेड़ा निवासी बाबूराम शराब पीने का आदी था। शनिवार शाम वह घर से गया, जिसके बाद नहीं लौटा। रविवार सुबह घरवालों ने घर से कुछ दूरी पर बाबूराम का शव पड़ा देखा। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शव के पास ही अंग्रेजी शराब की एक खाली बोतल पड़ी थी। गांव वाले बाबूराम की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। वहीं मृतक के पुत्र अजय ने पुलिस को दी तहरीर में शराब पीने से मौत होना बताया है। गांव में शव मिलने, गले पर निशान होने और शराब की बोतल मिलने पर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। हकीकत जानने को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बाबूराम के परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा दो बेटे राजवीर व अजय, दो बेटियां सुमन और प्रीति हैं। राजवीर सिकंदरावाद में नौकरी करता है। एसओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि बाबूराम शराब पीने का आदी था। घर वाले भी शराब पीने से मौत मान रहे हैं। फिर भी शक के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed