फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rosewood tree hanging Workers found dead

शीशम के पेड़ पर लटका  मिला मजदूर का शव

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rosewood tree hanging Workers found dead
रामपाल - फोटो : pilibhit, beureu
बरखेड़ा के एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मकान से तीन सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर एक के निवासी रामपाल का बीस वर्षीय पुत्र रामपाल मजदूरी करता है। बुधवार सुबह उसका शव मकान के पास एक खेत में शीशम के पेड़ पर लटका मिला। शव रस्सी का फंदा बनाकर लटका  हुआ था। ग्रामीणों से मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया गया। घर वालों से जानकारी की गई। जिसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


ससुराल वालों से हुई थी झड़प 
मंगलवार को मृतक के बेटे का नामकरण संस्कार कार्यक्रम था, जिसमें गजरौला से उसके ससुराल वाले भी आए हुए थे। इस दौरान रीति रिवाज को लेकर सुसराल वालों से उसकी कहासुनी हुई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने जमकर ताने मारे थे, जिससे वह आहत था। ऐसे में उसने आहत होकर आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई। दोनों ही बातों पर पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल, आत्महत्या से जुड़े तथ्य निकलकर सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने की तहरीर मिली है। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमहरि बाजपेई, एसओ बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed