{"_id":"57654f484f1c1b515911c11f","slug":"rice-mill-owner-grabbed-by-taken-hundred-quintals-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल स्वामी ने हड़प लिया सौ क्विंटल गेंहू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल स्वामी ने हड़प लिया सौ क्विंटल गेंहू
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद।
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- किसान के रुपये मांगने पर धमकी देकर भगाया
- पीड़ित युवक ने डीएम से शिकायत कर लगाई गुहार
पीलीभीत के एक राइस मिल स्वामी पर किसान के गेहूं का भुगतान करने में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। डीएम से शिकायत कर पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के निसरा गांव के रहने वाले मोहम्मद परवेश ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसने बारह मई को पीलीभीत की एक राइस मिल में सौ क्विंटल गेहूं दिया था, जिसको राइस मिल के मुंशी ने रिसीव भी किया। एक रसीद भी पीड़ित को दी गई। इसके बाद दो दिन में पेमेंट देने की बात कहकर लौटा दिया। कई दिन बीतने के बाद भी रुपये न मिलने पर पीड़ित ने राइस मिल मालिक से मुलाकात कर अपना पैसा मांगा। इस पर मिल मालिक ने गेहूं तौल से ही अनभिज्ञता जता दी। मिल में गेहूं न भेजे जाने की बात कहकर टाल दिया। पीड़ित के रिसीविंग दिखाने के बाद आरोप है कि मिल मालिक ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई कर गेहूं का भुगतान कराने की मांग की है। जिस पर उक्त मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है।