फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired NCC officer dies of high fever

तेज बुखार से सेवानिवृत्त एनसीसी आफिसर की मौत

Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर (पीलीभीत)। Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Retired NCC officer dies of high fever
fever - फोटो : amar ujala
गांव सादियां के कई लोग आए बुखार की चपेट में        
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता के चलते तेज बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को नगर के मोहल्ला ग्यासपुर में एनसीसी के सेवानिवृत्त आफिसर की तेज बुखार से मौत हो गई है। जबकि गांव सदियां के तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं।  
नगर के मोहल्ला ग्यासपुर, पटेलनगर, गांव रोहनिया, मिघौना, किशनी और टेहरी के बाद गांव सादियां तेज बुखार की चपेट में आ गया है। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले पीएम मेहरोत्रा करीब एक पखवाड़ा पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गए थे। बीसलपुर और बरेली में उपचार कराने के बाद जब उन्हें कोई लाभ नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। 70 वर्षीय पीएम मेहरोत्रा एसआरएम इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त एनसीसी आफिसर थे। 
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में तेज बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है। इससे पहले मोहल्ला ग्यासपुर निवासी राजपाल कश्यप, गांव किशनी निवासी कौशल और गांव टेहरी निवासी उवैश की तेज बुखार से मौत हो चुकी है। गांव सादियां में सुनील, नरसिंह, संजीव, जयदेवी, हरवेश, प्रीति, गजेंद्र, विकास, संजीव, अखिलेश, कन्यावती, काबिल यादव, पप्पू, आरती, उर्मिला, कुसुमा, राधा, शिवा, कुलदीप, जयपाल, आकाश और राजेंद्र समेत तमाम लोग तेज बुखार की चपेट में हैं। इस गांव में करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व तेज बुखार फैला था। ग्रामीणों ने उसी समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया था लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे बुखार ने उग्र रूप धारण कर लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ध्यान न दिए जाने पर बुखार पीड़ितों ने प्राइवेट डाक्टरों से उपचार कराना शुरू कर दिया है। इस संबंध में पूछने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. श्रीराम ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि शुक्रवार को गांव में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों को दवा दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed