{"_id":"58e67c454f1c1b68625b3ef9","slug":"reported-murder-on-three-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत तीन पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत तीन पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साले की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई, शव पोस्टमार्टम को भेजा
संदिग्ध परिस्थिति में झुलसने के बाद विवाहिता की मौत का मामला
संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में झुलसने के बाद विवाहिता की निजी अस्पताल में मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी ओमकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन उर्मिला देवी (36) की शादी पंद्रह साल पहले जहानाबाद के बारातबोझ निवासी संतराम से हुई थी। उसके तीन बच्चे रोशनी (12), जूली (6) और राहुल (8) हैं। आरोप है कि पिछले कई सालों से विवाहिता को ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते उसको मंगलवार को पति संतराम ने अपने दो भाईयों की मदद से मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इसके बाद उसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार शाम मौत हो गई। इंस्पेक्टर जहानाबाद इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति संतराम, उसके दो भाई श्रीकृष्ण और छोटेेलाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।