फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   report

जिपं सदस्य पिटाई प्रकरण में क्रासकेस दर्ज

Thu, 11 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 11 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को शेरपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता मोहम्मद मियां उर्फ छोटे अपने पौत्र का जन्मदिन मनाने चूका स्पॉट पहुंचे थे। यहां प्रवेश व वाहन शुल्क और कैंटीन का बिल अदा न करने पर वनकर्मियों से झगड़ा हुआ था और बाद में बराही गेस्ट हाउस में वनकर्मियों व जिला पंचायत सदस्य के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना के बाद वनविभाग की ओर से डिप्टी रेंजर मोबिन आरिफ ने उसी दिन रात को घटना की तहरीर पुलिस को दी थी जबकि मोहम्मद मियां ने बुधवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद तहरीर दी। बुधवार रात पुलिस ने सीओ राजेश्वर सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले वनविभाग की ओर से दर्ज मुकदमे में शुल्क व कैटीन बिल न देने, चूका स्पॉट में वनकर्मियों से साथ गालीगलौज करना और बराही गेस्ट में वनकर्मियों पर जानलेवा करने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया गया है। इसमें पुलिस ने मारपीट व हत्या के प्रयास के साथ वन्यजीव अधिनियम की धाराओं में मोहम्मद मियां को नामजद एवं 30-35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं जिला पंचायत सदस्य की ओर से हट में शराब पीने से मना करने पर वनकर्मियों द्वारा अभद्रता किए जाने और बराही गेस्ट हाउस पहुंचकर एक राय होकर हमला करने, बुरी तरह पीटने और महिलाओं से अभद्रता कर उनके आभूषण लूटने का आरोप लगाया है। इसमें पुलिस ने तीनों रेंजर, डिप्टी रेंजर, चूका स्पॉट के कर्मचारियों सहित 10 को नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने मामले की जांच एसओ राजेंद्र सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन


इन धाराओं में लिया गया मुकदमा
वनविभाग की ओर से- धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 27, वन्यजीव अधिनिययम की धारा 51(1सी)
जिपं सदस्य की ओर से-395, 397

वनसंरक्षक ने ली जानकारी
टाइगर रिजर्व की पहली वर्ष गांठ के दिन जिला पंचायत सदस्य और वनकर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना की जानकारी बुधवार रात वनसंरक्षक मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने वनकर्मियों व रेंजर से घटना की जानकारी ली। बृहस्पतिवार को उन्होंने चूका स्पॉट व बराही गेस्ट हाउस पहुंचकर घटना स्थल देखा। दोपहर बाद बरेली रवाना हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed