{"_id":"580f67e64f1c1b057fbc224f","slug":"registered-a-case-of-culpable-homicide-murder-in-the-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायदाद की खातिर मां की लाठी मारकर हत्या के आरोपी पुत्र के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। मृतका के नाती से तहरीर लेकर पुलिस ने दर्ज की गई एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम किया है। इधर आरोपी की गिरफ्तारी को दबिशें जारी है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के बगवा गांव की रहने वाली 70 वर्षीय धनका देवी की रविवार रात उनके पुत्र भागीरथ ने लाठी मारकर हत्या कर दी थी। आरोप था कि छोटे बेटे घनश्याम को चार बीघा जमीन दिए जाने की बात से आरोपी नाराज चल रहा था। पुलिस मामले में पूर्व में ही एनसीआर दर्ज कर चुकी थी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो गई। वृद्धा की मौत सिर पर लाठी से लगी चोट की वजह से हुई थी। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए जहानाबाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मृतका धनकादेवी के नाती सौरभ कुमार से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र भागीरथ के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की गई एनसीआर को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया है। रात में ही कई स्थानों पर आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी को दबिशें दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ जहानाबाद बीपी सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वृद्धा की मौत लाठी लगने से ही हुई थी।