फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape victim's agreement The threat is not on

रेप पीड़िता के समझौता न करने पर दी धमकी

Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
अपने साथ हुई दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद महिला की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है और समझौता करने का दबाव बनाते हुए धमका रहा है, लेकिन पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही। हताश पीड़िता ने अपनी जान को खतरा जताते हुए एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन

एसपी को दिए पत्र में सुनगढ़ी क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि पांच साल तक मोहल्ला मोहतशिम खां निवासी सुमित गंगवार उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा  और चार महीने की गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया। आरोपी के घरवालों पर भी महिला को पीटकर भगाने का आरोप है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बयान तो कराए, लेकिन अब तक आरोपी के घर दबिश भी नहीं दी गई है, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। आरोप है कि आए दिन समझौता करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे पीड़िता को अपनी जान का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि सुनगढ़ी पुलिस से जानकारी करने पर पता लगा है कि मुकदमे की विवेचना करने वाले दरोगा सस्पेंड हो चुके हैं। ऐसे में अब किसी अन्य पुलिसकर्मी को विवेचना दी जा रही है। पुलिस पर लापरवाही के आरोप निराधार है, तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सगे भाइयों पर गैंगरेप की रिपोर्ट 
बीसलपुर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता से गैंगरेप करने के मामले की रिपोर्ट तीन माह बाद दर्ज कर ली है। तीनों आरोपी सगे भाई हैं। 
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने बताया कि पांच मार्च को वह घर में अकेली थी। घर के लोग मेहमानी में गए थे। उसी दौरान गांव के तीन लोग उसके घर में घुस आए और तमंचे के बल पर उससे बारी-बारी दुराचार किया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने अगले दिन कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीडिता ने मजबूरी में कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर गांव के ही गुड्डू, लालबहादुर और हरीश के विरूद्ध गैंग रेप करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed