फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Quota in contention for selection assault , a serious The Tahrir against four

कोटा चयन के विवाद में मारपीट, एक गंभीर चार के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 26 Jul 2015 11:32 PM IST
Gajraula
Gajraula Updated Sun, 26 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

राशन कोर्ट के चयन को लेकर लालपुर गांव में जमकर बवाल हुआ। इस मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में राशन कोटे की दुकान को दो साल पूर्व सस्पेंड कर पड़ोसी गांव नदहा से अटैच कर दिया गया था। नए कोटेदार के चयन को रविवार को खुली बैठक बुलाई गई थी। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी और उपनिरीक्षक सहित कई लोग मौजूद थे। बैठक में ग्रामीणों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसी बीच प्रधान पति कुलपत सिंह व गांव के ही देशराज में झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में सिर पर चोट लगने से देशराज घायल हो गए। यह मारपीट पुलिस की मौजूदगी में हुई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीलीभीत रेफर कर दिया गया। गांव वालों के अनुसार राइफल की नाल सिर पर लगने से देशराज घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत उपनिरीक्षक अभय पांडेय ने बताया देशराज की ओर से मिलाप सिंह, अर्जुन सिंह, प्रमोद सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed