फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pushpa murder would modification Devi death case

हत्या में तरमीम होगा पुष्पा देवी की मौत का मामला

Sun, 06 Sep 2015 11:42 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 06 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

जहॉनाबाद थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में 17 वर्षीय किशोरी पुष्पा देवी की मौत के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस ने डॉक्टरों से वार्ता करने के बाद उसकी हत्या होना मान लिया है। पुलिस अब आत्महत्या के लिए उकसाने के दर्ज मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहली सितंबर को गांव रामनगर निवासी सोहनलाल की पुत्री पुष्पा देवी का शव उसके घर के अंदर एक साड़ी के फंदे से कुंडे से लटकते मिला था। पिता और घर वालों का आरोप था कि गांव का ही सुंदरलाल उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था और शादी का दबाव डाल रहा था। आरोप था कि घर वालों की गैरमौजूदगी में आरोपी ने पुत्री की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने से पाई गई। इधर पुलिस ने आरोपी सुंदरलाल और उसके पिता ओमकार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने का कारण साफ न होने पर पुलिस ने डॉक्टरों से वार्ता की। सीओ जहॉनाबाद निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि डॉक्टरों से हुई बातचीत के बाद पुलिस ने हत्या मानी है। पुलिस अब दर्ज आत्महत्या के मामले को हत्या में तरमीम करेगी। उधर पुलिस अभी तक इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed