फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnpur cement trader Of murder in Nawabganj

पूरनपुर के सीमेंट व्यापारी  की नवाबगंज में हत्या

Mon, 06 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 06 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Purnpur cement trader Of murder in Nawabganj
अनहोनी - फोटो : pilibhit, beureu
सीमेंट बिक्री का भुगतान लेने बाइक से नवाबगंज के क्योलड़िया गए सीमेंट व्यापारी पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमद नगर निवासी सगीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को अपरान्ह करीब चार बजे क्योलड़िया पुलिस ने एक तालाब किनारे सगीर के जमीन में दबे शव को बरामद कर लिया।  
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमद नगर निवासी सगीर अहमद की जराकोठी में सीमेंट बिक्री की दुकान है। सगीर अहमद के भतीजे सईद अहमद ने बताया कि उसके चाचा सीमेंट के थोक विक्रेता हैं। उन्होंने क्योलड़िया के मेंथी नवाबगंज चौराह के व्यापारी सोनू को सीमेंट की बिक्री की थी। सीमेंट बिक्री की धनराशि वसूल करनेे वे हर सप्ताह क्यूलड़िया जाया करते थे। उधारी लेने को रविवार को भी बाइक से क्योलड़िया गए थे। शाम तक वापस घर न लौटने पर जब उनका मोबाइल मिलाया तब उनके दोनों नंबर बंद मिले। सोमवार को सईद अहमद परिवार और रिश्तेदारों के साथ क्योलड़िया पहुंचा। सईद ने बताया कि दुकानदार से चाचा की जानकारी पर व्यापारी टाल मटोल करने लगा। उसने बताया कि व्यापारी के गोदाम में और गोदाम में खड़े एक चौपहिया वाहन पर खून के निशान मिले। सईद ने चाचा की हत्या की आशंका व्यक्त पर क्योलडिय़ा पुलिस को तहरीर दी। सईद अहमद ने बताया कि क्योलडिय़ा पुलिस ने सोमवार की शाम को करीब चार बजे एक तालाब के किनारे जमीन में दबी उसके चाचा की लाश बरामद की है। बाइक का अब तक सुराग नहीं लग सका है। उन्होेंनेने बताया कि उसके चाचा की गोली मारकर हत्या की गई है। गोली सगीर के गर्दन के पास लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed