फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police recovered one and a half quintals of beef

पुलिस ने बरामद किया डेढ़ क्विंटल गोमांस

Thu, 18 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 18 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मोहल्ला ग्यासपुर के एक बाग में छापा मारकर गोवंशीय पशुओं का डेढ़ क्विंटल मांस बरामद करने के साथ एक कसाई को मौके से ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि एक कसाई भागने में सफल रहा। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को मोहल्ला ग्यासपुर के एक बाग में छापा मारा। पुलिस ने मौके से वहां से गोवंशीय पशुओं का डेढ़ क्विंटल मांस बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक गोवंशीय पशु का खून आलूदा शव बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंशीय पशु बरामद किए। पुलिस का कहना है कि यदि पुलिस मौके पर न आती तो कसाई इन पशुओं को भी काट देते। पुलिस ने पशु काटने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने एक कसाई को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा कसाई भाग गया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक यशपाल शर्मा की तहरीर पर पशु वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें मोहल्ला ग्यासपुर के वाजिद और गोविंदा को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वाजिद का चालान कर दिया है। पुलिस ने बरामद मांस जमीन में दफन करा दिया है। डिप्टी सीवीओ डा.ॅ नरेंद्र सिंह ने बरामद मांस से नमूना लेकर परीक्षण के लिए मथुरा स्थित विभागीय प्रयोगशाला भेज दिया है। पुलिस ने बरामद पशु देवीपुरा के पशु आश्रय गृह में भिजवा दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed