फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police questioned collecting evidence

पूछताछ कर पुलिस जुटा रही साक्ष्य

Sun, 08 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 08 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
एक साल पुराने विवाद में महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला जांच में उलझता जा रहा है। घटना के बाद देर रात तक सुनगढ़ी पुलिस व अफसर मोहल्ले में लोगों से पूछताछ में जुटे रहे। महिला के मकान के अंदर जलने की बात तो स्पष्ट हुई, लेकिन कैसे? इसका पता नहीं लग सका है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी रेखारानी (40) पत्नी तेजराम गंगवार को शनिवार दोपहर गंभीर रूप से झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति ने पड़ोस के बेसिक शिक्षक देव कुमार व उनकी पत्नी ऊषा गंगवार पर एक साल पुराने मारपीट के विवाद में सुलह न करने पर घर में घुसकर जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने पीड़ित पक्ष से बातचीत की। इसके बाद विवेचना चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ देर रात तक मोहल्ले में बयान लेते रहे, लेकिन आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। आरोपी पक्ष जहां घटना के वक्त मौजूदगी न होने की बात कहता रहा, तो वहीं अधिकांश लोगों ने महिला के खुद आग लगाने की बात कही। जबकि पीड़ित की पुत्री श्रुतिका दोनों आरोपियों को घटना के बाद भागते वक्त देखने की बात कह रही थी। ऐसे में अब पुलिस पहले आरोपियों की मौजूदगी का पता लगा रही है कि उस वक्त वह कहां थे? इसके अलावा अगर महिला ने खुद आग लगाई, तो कारण क्या रहे? शोर पर मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों का भी पता कर उनके बयान लिए जाएंगे। इधर आरोपी शिक्षक भी घटना के बाद से फरार है। 
विज्ञापन

बरेली भेजी गई एक टीम
घायल महिला का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। दूसरे दिन महिला के बयान दर्ज करने व उसकी सेहत की जानकारी करने के लिए सुनगढ़ी पुलिस की एक टीम एचसीपी नौबत सिंह के नेतृत्व में बरेली भेजी गई है। 
विज्ञापन

परिवारीजनों से महिला ने की बातचीत 
पीड़ित महिला रेखारानी की हालत को अभी खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ सुधार हो सका है। बेटी श्रुतिका गंगवार ने बताया कि पीड़ित महिला अब बोल पा रही है। उसने परिवार के लोगों से भी बातचीत की, लेकिन स्थिति गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच की जा रही है। एक टीम बरेली पीड़िता के बयान के लिए भी भेज दी गई है। इसके अलावा आसपास के लोगों के भी बयान लिए गए है। आरोपी शिक्षक घर से फरार है। निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed