{"_id":"57bb3e844f1c1bdc53d4ee22","slug":"police-inquiries-from-the-bank-s-contract-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बैंक के संविदा कर्मियों से की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बैंक के संविदा कर्मियों से की पूछताछ
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एंड सिंध बैंक के दो लॉकर से 75 तोला सोने के जेवरात गायब होने के मामले में पुलिस की जांच दस दिन बीतने के बाद भी एक कदम भीा आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस का उठाया हर कदम अंधरे में तीर चलाने जैसा साबित हो रहा है। हिरासत में लिए गए बैंक के संविदा कर्मियों से पूछताछ में भी पुलिस को कोई ऐसा क्लू नहीं मिल सका है, जिससे खुलासे की राह आसान हो सके।
छह दिन के भीतर गैस चौराहा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में दो लॉकर से सोना गायब हुआ था। इस मामले में पुलिस शुरू से ही असमंजस में है। बैंक कर्मियों से बातचीत करने पर उनका पक्ष सही लगता है लेकिन लॉकर धारकों के तर्क बैंक स्टाफ को शक के दायरे में ला देते हैं। ऐसे में रहस्य का खुलासा कर पाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लॉकर रूम में संविदा कर्मियों की इंट्री का पता लगने पर पुलिस ने तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ऐसा सूत्र नहीं मिला है जिससे जांच आगे बढ़ सके। पुलिस ने पूछताछ के बाद फिलहाल सभी कर्मचारियों को छोड़ दिया है।
000
जोनल प्रबंधक से सीओ ने की बात
सोमवार को पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव पीलीभीत आए। यहां सीओ सिटी निर्मल बिष्ट से उनकी काफी देर बात हुई। सीओ ने अब तक जांच में सामनेे आए तथ्यों से उन्हें अवगत कराया। इसके अलावा चार बिंदुओं पर बैंक अधिकारियों से छानबीन कराने को कहा।