फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police ignored bullying complaint

शिकायत को नजरअंदाज कर धमकाती रही पुलिस

Tue, 24 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 24 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Police ignored bullying complaint
शिकायत को नजरअंदाज कर धमकाती रही पुलिस
प्रेमी युगल की लाश के मामले में युवक के परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेटे के लापता होने के बाद से ही उसके हत्या की आशंका जताते रहे। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जबकि इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से भी की गई। मामले में लड़की पक्ष की ओर से पहले ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। लड़के पक्ष ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस सिर्फ शीघ्र बरामदगी का दावा करती रही। लेकिन केस दर्ज नहीं किया। लड़का पक्ष का कहना है कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। सिर्फ लड़की पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें में उनके बेटे को आरोपी बता धमकाने में जुटी रही। उधर मंगलवार को युवक-युवती का शव मिलने की सूचना पर लड़के के परिवार वाले व आसपास के कई ग्रामीण जमा हो गए थे। इसकी जानकारी युवती के परिवार तक भी पहुंची, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। घर पर उसके पिता नहीं थे, बकाया सदस्य भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। युवती के पिता के एक शादी समारोह में बाहर जाने की बात कही।
विज्ञापन

लड़की के पिता समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज
 देर शाम पुलिस ने मृतक गुरप्रीत के पिता  कजरी निरंजनपुर निवासी सरजीत सिंह की तहरीर के आधार पर सेहरामऊ थाने में हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी डा.रामसुरेश यादव ने बताया कि मुकदमें में मृतक रमनदीप कौर के पिता महादेव माती निवासी बलविंदर सिंह, मां, भाई, ताऊ एवं ताऊ के साले को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी निलंबित, एसओ की होगी जांच 
लापता गुरप्रीत सिंह व रमनदीप कौर का शव मिलने के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने सख्त रुख अपनाया है। जिसमें लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में दर्ज किए गए मुकदमे में विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में विवेचक /सुल्तानपुर चौकी प्रभारी सेरीराम टमटा को निलंबित कर दिया है। वहीं शिथिल पर्यवेक्षण पर सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष इंद्र कुमार की जांच के आदेश दिए है। एसपी सभाराज ने बताया कि दोनों के लापता होने के बाद लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऐसे में न तो विवेचक ने आरोपी का पता लगाया, न ही लड़की की बरामदगी की। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। शिथिल पर्यवेक्षण के आरोप में एसओ की भी जांच होगी। अगर उसमें लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों की मौत करीब एक माह पूर्व होने की आशंका प्रतीत हो रही है। पुलिस पर लगाए गए लापरवाही के आरोप गलत हैं। 
इंद्र कुमार, एसओ सेहरामऊ उत्तरी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed