फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police did not report the rape

किशोरी से रेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Thu, 05 Feb 2015 12:07 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 05 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police did not report the rape
जहॉनाबाद थाना क्षेत्र में तीन दिन तक एक 16 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार और मारपीट की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस की इस लापरवाही को लेकर बुधवार को पीड़िता घर वालों के साथ एसपी से मिली। एसपी ने एसओ को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पूरे मामले में पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 27 जनवरी को उसकी पुत्री घर के आंगन में आग ताप रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी उसे बुलाकर अपने घर ले गईं, जहां गांव का ही एक युवक पहले से मौजूद था। मां-बेटी ने युवक के  साथ पुत्री को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान  युवक ने उसकी बेटी से दुराचार किया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद देर रात युवक पुत्री का मुंह बांधकर तमंचे के बल पर अपने घर ले गया। यहां भी तीन दिन उसकी बेटी के साथ दुराचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जनवरी की शाम को किशोरी का भाई जब आरोपी युवक के घर के पास से निकला, तो उसे बहन की चीख सुनाई दी। परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे तो पुत्री कमरे में बंद थी। परिवारवालों न किसी तरह उसे बंधन मुक्त कराया और घटना की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।


एसओ की मानें तो पीड़िता का आरोपी से प्रेम प्रसंग था। मामला खुलने पर गांव में पंचायत भी हुई। सवाल है कि प्रेम प्रसंग होने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की? किशोरी का मेडिकल अब तक क्यों नहीं कराया गया? पुलिस हीलाहवाली कर मेडिकल रिपोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं कर रही है?
000
आरोप गंभीर हैं। एसओ को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। जांच में मामला सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed