{"_id":"c5fc4955801a00058e540c917b006b30","slug":"police-did-not-report-the-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस
पीलीभीत
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहॉनाबाद थाना क्षेत्र में तीन दिन तक एक 16 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार और मारपीट की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस की इस लापरवाही को लेकर बुधवार को पीड़िता घर वालों के साथ एसपी से मिली। एसपी ने एसओ को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। पूरे मामले में पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 27 जनवरी को उसकी पुत्री घर के आंगन में आग ताप रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी उसे बुलाकर अपने घर ले गईं, जहां गांव का ही एक युवक पहले से मौजूद था। मां-बेटी ने युवक के साथ पुत्री को एक कमरे में बंद कर दिया।
इस दौरान युवक ने उसकी बेटी से दुराचार किया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद देर रात युवक पुत्री का मुंह बांधकर तमंचे के बल पर अपने घर ले गया। यहां भी तीन दिन उसकी बेटी के साथ दुराचार किया गया।
विज्ञापन
29 जनवरी की शाम को किशोरी का भाई जब आरोपी युवक के घर के पास से निकला, तो उसे बहन की चीख सुनाई दी। परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे तो पुत्री कमरे में बंद थी। परिवारवालों न किसी तरह उसे बंधन मुक्त कराया और घटना की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
एसओ की मानें तो पीड़िता का आरोपी से प्रेम प्रसंग था। मामला खुलने पर गांव में पंचायत भी हुई। सवाल है कि प्रेम प्रसंग होने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की? किशोरी का मेडिकल अब तक क्यों नहीं कराया गया? पुलिस हीलाहवाली कर मेडिकल रिपोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं कर रही है?
000
आरोप गंभीर हैं। एसओ को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। जांच में मामला सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- जेके शाही, एसपी