शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले जमकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये गायब होने की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोप है कि बीस हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर रात में दो दरोगाओं ने शिकायतकर्ता की कई बार जमकर धुनाई की। रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। बाद में दोनों को समझौता कर लेने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पूरनपुर देहात के लाइनपार निवासी शीबू और उसका साथी पशु व्यापारी है। दोनों व्यापार के सिलसिले में तीन दिन पहले अलीगढ़ गए थे। शीबू ने बताया कि अलीगढ़ में नगर का एक युवक नौकरी करता है। उससे उसके कमरे पर मिलने गए। इस दौरान उन लोगों के 4.40 लाख रुपये चोरी हो गई। इसकी सूचना उसने पूरनपुर लौटकर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के साथ उसे भी हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने उससे बीस हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि रात को कोतवाली के दो दरोगाओं ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में दोनों को समझौता कर लेने की धमकी देकर छोड़ दिया। शीबू ने पुलिस उच्च अफसरों को भेजे पत्र में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शीबू अपने भाई के साथ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को एसपी से शिकायत करने गया। एसपी की व्यस्तता के चलते उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। इधर, इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है।