{"_id":"58ff4eb44f1c1b9928c0cfbb","slug":"police-assaulted-robber-two-associates-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा, दो सहयोगी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा, दो सहयोगी भी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट के आराोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटे गए 53 हजार रुपये और तमंचा बरामद
बाइक एजेंसी मालिक के घर लूटपाट का मामला
पूरनपुर के बाइक एजेंसी मालिक राजेश गुप्ता के घर लूटपाट करने वाले एक आरोपी व उसके दो सहयोगी को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके पास से लूटे गए 53 हजार रुपये बरामद किये गए हैं। एसपी ने खुलासा कर आरोपी को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस टीम को पांच हजार ईनाम की घोषणा की है।
21 अप्रैल को पूरनपुर के बाइक एजेंसी स्वामी राजेश गुप्ता के मकान में बिजली का बिल देखने के बहाने दो सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए थे। इसके बाद व्यापारी की पत्नी रीना गुप्ता व एक अन्य महिलाकर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट की। यहां से बदमाश 1.40 लाख रुपये और जेवरात लूट ले गए। 23 अप्रैल को पुलिस ने लूटकांड की साजिश रचने वाले व्यापारी के नौकर भूरा समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ के दौरान मिलने सुरागों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। इसके बाद मुख्य आरोपी के तौर पर सुआबोझ निवासी राजकुमार व बरखेड़ा के दौलतपुर पट्टी निवासी वेदप्रकाश का नाम प्रकाश में आया। जिनकी धरपकड़ के लिए स्वाट टीम व पूरनपुर कोतवाली पुलिस को लगाया गया। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी वेद प्रकाश व उसके दो सहयोगी मुख्य आरोपी की मां कलावती और भाई सर्वेश कुमार को धर दबोचा। जबकि मुख्य आरोपी राजकुमार पुलिस के हत्थे नहीं लग सका। तीनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए रुपयों में से 53 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त 3154 बोर का तमंचा बरामद किया। दोपहर को पुलिस लाइन में खुलासा कर एसपी देवरंजन वर्मा ने पुलिस टीम की सराहना की। इसके अलावा पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। धरपकड़ करने वाली टीम में प्रभारी कोतवाल पूरनपुर योगेंद्र नारायण, एसएसआई माधो सिंह विष्ट, स्वाट टीम प्रभारी रेहान खां, कांस्टेबल सत्यवीर कौशिक, हरीश शर्मा, अतेंद्र प्रताप सिंह, हशमत अली, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद अली, राजेंद्र सिंह, बसी अहमद, शकील हैं।
व्यापारी के मकान में वेदप्रकाश और राजकुमार ने लूटपाट की थी। इसके अलावा अन्य सहयोगी के तौर पर शामिल रहे है। मुख्य आरोपी राजकुमार की धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई है। उसको भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- देवरंजन वर्मा, एसपी