फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PM's objectionable objectionable photo on WhatsApp

व्हाट्सएप पर पीएम की आपत्तिजनक फोटो पर आक्रोश

Mon, 20 Mar 2017 11:06 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 20 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
PM's objectionable objectionable photo on WhatsApp
नाराजगी जताते लाोग
व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए जाने से गुस्साए भाजपाइयों ने सोमवार को सुनगढ़ी थाने पहुंचकर आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

संयुक्त तहरीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि व्हाट्सएप पर अमरिया के ग्रामीण मीडिया ग्रुप पर अकरम अंसारी नामक युवक ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की, जिसे वायरल भी किया जा रहा है। इससे प्रधानमंत्री की छवि धूमिल हो रही है। तहरीर के साथ पोस्ट किए गए फोटो की तस्वीर व व्हाट्सएप ग्रुप की स्क्रीन का फोटो भी दिया गया है। शिकायत करने वालों में अंशुमन तिवारी, चेतन शर्मा, अम्बरीश शर्मा, अमिताभ त्रिपाठी एडवोकेट, वीके सिंह एडवोकेट, विकास अग्रवाल, राहुल शुक्ला, सौरभ शर्मा, राशिद रजा आदि हैं। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि फोटो पोस्ट करने वाले का मोबाइल नंबर दिया गया है। उसी के आधार पर उस तक पहुंचने की कार्रवाई की जा रही है। जांचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed