फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Placements name 5.40 lakh cheated on

नौकरी दिलाने के नाम पर 5.40 लाख ठगे

Tue, 01 Dec 2015 11:55 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 01 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर बीसलपुर कोतवाली के गांव चुटकना निवासी एक युवक ने बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी संजीव गंगवार और मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अजयपाल सिंह से 5.40 लाख रुपये ठग लिए। तहरीर देने के बाद भी सीओ और एसओ के कार्रवाई न करने पर पीड़ित पुलिस लाइन पहुंचे, लेकिन एसपी के न मिलने पर वापस लौट गए।

विज्ञापन

मोहल्ला वक्तावरलाल निवासी संजीव गंगवार ने बताया कि गांव चुटकना निवासी एक युवक से उनकी जान पहचान पहले से थी। कथित युवक ने उनसे कहा कि वह कई लोगों की नेवी मर्चेंट में नौकरी लगवा चुका है। वह उसकी भी नौकरी लगवा देगा। नौकरी लगवाने के लिए उसने साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। बातों पर विश्वास करके उसने नवंबर 2014 में 1.30 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। मार्च में 50 हजार रुपये और ले लिए। बाद में उसे नौकरी भी नहीं मिली। दो महीने पहले जब उसने पैसा वापस मांगा तो आरोपी और उसके परिवार वाले मारपीट करने पर उतर आए।
विज्ञापन

उधर, दुर्गाप्रसाद निवासी अजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने उससे मार्च 15 में 3.80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। नौकरी न लगने पर जब उसने पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों ने इसकी शिकायत तहरीर देकर सीओ और एसओ से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचे, लेकिन एसपी के न मिलने पर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है और न ही तहरीर दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed