{"_id":"5fa0c05c7165b60db9ca584fb5629000","slug":"pick-a-reversal-merchants-of-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने से एक व्यापारी की मौत, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप पलटने से एक व्यापारी की मौत, दो घायल
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी भरकर बरेली जा रही तेज रफ्तार पिकअप शाही पुलिस चौकी के पास मोड़ पर
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इससे पिकअप पर सवार थाना व
कसबा न्यूरिया के मोहल्ला खब्बापुर निवासी सब्जी व्यापारी 24 वर्षीय जलीस
अहमद की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी थाना क्षेत्र के दूसरा सब्जी व्यापारी
यासीन और खटीमा (उत्तराखंड) के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी चालक हासिम उर्फ
गुड्डू घायल हो गया।
हादसा रविवार की देर रात बरेली हाइवे पर हुआ। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि खब्बापुर निवासी जलीस और यासीन पिकअप में कटहल, आम व लीची भरकर बनबसा से लेकर बरेली मंडी जा रहे थे। देर रात शाही पुलिस चौकी के आगे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे में जलीस की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक हासिम उर्फ गुड्डू एवं दूसरा व्यापारी यासीन मामूली रूप से चोटिल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने जलीस को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद यासीन अपने रिश्तेदारों के साथ बरेली उपचार के लिए चला गया। एसओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।