फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   parivahan aaukt ne kiya nirichan

बाबू न सुधरें तो दें अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Sun, 01 Feb 2015 12:05 AM IST
पीलीभीत/ बीसलपुर।
पीलीभीत/ बीसलपुर। Updated Sun, 01 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
parivahan aaukt ne kiya nirichan
परिवहन आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी के. रविंद्र नायक ने
विज्ञापन
विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीआईओएस कार्यालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने एक सप्ताह में सुधार लाने के निर्देश दिए। सुधार न होने पर उन्होंने सभी बाबुओं पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

परिवहन आयुक्त सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। वहां निर्माणाधीन बर्न यूनिट एवं प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के भवन का निरीक्षण किया। यहां उन्हें काम की गुणवत्ता ठीक मिली। इसके बाद वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गए, जहां फाइलों का रखरखाव ठीक नहीं था। कई अलमारियां लावारिस हालत में मिलीं। वहां का स्टाफ उन्हें गार्ड फाइल, लिस्ट ऑफ फाइल, स्टाक रजिस्टर, मृतक आश्रित फाइल सहित अन्य रिकार्ड भी नहीं दिखा सका।

उन्होंने स्कूल कॉलेजों में अध्यापक छात्र अनुपात ठीक न होने पर संबंधित लिपिक से रिकवरी करने, टाइपिंग कार्य कंप्यूटर से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी डीआईओएस रामपाल को भी फटकार लगाई। अंत में उन्होंने पुराने अस्पताल पहुंचकर वहां बन रहे ड्रग वेयरहाउस के भवन की गुणवत्ता देखी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, एसडीएम सदर रामप्रकाश और आरईएस के ईई नीरज कुमार  मौजूद रहे।

बीसलपुर में परिवहन आयुक्त ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। नगर में स्टैंड पोस्ट न लगे होने, सुलभ शौचालय न बनवाने, प्राइवेट अस्पतालों में बच्चों के जन्म-मृत्यु संबंधी अभिलेख न दिखाने पर नाराजगी जताई। जन्म-मृत्यु अभिलेख न देने वाले प्राइवेट अस्पतालों पर कार्रवाई करने के निर्देश ईओ को दिए।

तहसीलदार नन्हें लाल को एक सप्ताह के भीतर पालिका की खाली पड़ी जमीन और तालाब का सत्यापन करने और कब्जा मिलने पर संबंधित कर्मचारियों और लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पालिका कार्यालय के सीएचसी के निरीक्षण में उन्हें दीवारों में सीलन मिली। यहां भर्ती मरीजों को कंबल भी नहीं दिए गए थे। उन्होंने सीएचसी की पांचों एएनएम को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिलाने के निर्देश दिए।
समग्र गांव में ठीक मिली व्यवस्था
बरखेड़ा। परिवहन आयुक्त को समग्र गांव परेवा अनूप में सभी योजनाओं के काम संतोषजनक मिले। गांव के चार तालाबों के खाली होने पर उन्होंने समिति बनाकर मछली पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन दिलाने की अपील की। इस दौरान डीएम ओएन सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
वकीलों ने परिवहन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
बीसलपुर। वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के परिवहन आयुक्त को ज्ञापन देकर पीलीभीत से शाहजहांपुर तक रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अशोक अग्रवाल, छोटेलाल सक्सेना, राजेंद्र कुमार सक्सेना, सूर्य प्रकाश कटिहा, सत्येंद्र गंगवार और जीएन दुबे आदि थे। मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी युवा नेता बसीउल्ला उर्फ मुन्ने ने ज्ञापन देकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में नगर पालिका से सार्वजनिक शौचालय और पेशाबघर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed