फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Painter bike rider died from the collision of pickups

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत

Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Painter bike rider died from the collision of pickups
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
काम निपटाकर घर लौट रहे बाइक सवार पेंटर राजेश कुमार को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना क्षेत्र के सुखदापुर नवदिया गांव के निवासी श्यामचरन के 35 वर्षीय पुत्र राजेश पेंटर थे। सोमवार को कलीनगर में काम निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे। माधौटांडा रोड पर नवदिया भट्टे के पास पहुंचे ही थे सामने से आ रही एक पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतारकर भाग निकला। आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सूचना परिवारीजनों को दी। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ वीके पटेल ने बताया कि हादसा करने वाला वाहन गोशाला का बताया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed