{"_id":"5748878d4f1c1b3207691335","slug":"only-a-few-steps-away-from-the-station-assault-waving-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से चंद कदम दूरी पर मारपीट, लहराए असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से चंद कदम दूरी पर मारपीट, लहराए असलहे
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 27 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी को लेकर निजी बस के दो पार्टनर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज हुई। इसके बाद थाने से चंद कदम की दूरी पर दोनों पक्ष से इक_ा लोगों में जमकर मारपीट हुई। असलहे भी लहराए गए, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सूचना मिलने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। नतीजतन सड़क पर दहशतगर्दी कर दोनों पक्ष निकल गए।
घटना गुरुवार रात करीब पौने दस बजे की है। बताते हैं कि अमरिया से दिल्ली तक प्राइवेट बस जाती है। इसके दो पार्टनर हैं, जिनके आफिस अलग-अलग स्थानों पर बने हैं। कल सवारियां उतारने की जगह को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष एकत्र हुए। पहले कहासुनी होती रही। बाद में दोनों ओर से लोग इकट्ठा हुए और मारपीट शुरू कर दी। थाने से चंद कदम की दूरी पर मारपीट की गई। खुलेआम असलहा लहराने का भी आरोप है। उधर, एसओ भोला सिंह का कहना है कि बस में सवारी के बैठने को लेकर मामूली विवाद गांव डांग में हुआ था। थाने के आसपास कोई मारपीट की घटना नहीं हुई है। डांग में हुए विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों से बातचीत कर जानकारी की गई थी। जिसमें समझौता होने पर कार्रवाई नहीं की गई है।