फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One went into garrison sabotage, staff beaten

वन चौकी में घुसकर तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा

Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/हजारा। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
One went into garrison sabotage, staff beaten
पीटा - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान के भाई को पीटने पर गुस्साए थे गांव वाले
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस समझौता होने पर लौट आई

चेकिंग के नाम पर वन विभाग के कर्मचारियों ने दोस्त के साथ लौट रहे ग्राम प्रधान के भाई की पिटाई कर दी। इसका पता लगने पर गांव वालों में रोष फैल गया। गुस्साए लोगों ने वन विभाग की चौकी में जमकर तोड़फोड़ करते हुए तीन कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर पुलिस लौट आई। 

हजारा थाना क्षेत्र में टिल्ला नंबर चार पर वन विभाग की चौकी है। यह चौकी लखीमपुर उत्तर खीरी वन विभाग के अंतर्गत संपूर्णानगर रेंज में आती है। रविवार रात करीब दस बजे ग्राम प्रधान बमनपुर भगीरथ गुरदेव सिंह के भाई बिंदर सिंह अपने एक दोस्त के साथ आ रहे थे तभी जंगल में गश्त कर रहे वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर बेवजह बिंदर की पिटाई की गई। घर वालों को पता लगा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान चौकी पर मौजूद तीन वनकर्मियों की पिटाई भी की गई।। इसकी सूचना मिलने पर एसओ हजारा इंद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ ही देर में वन विभाग के अधिकारी भी आ गए। काफी देर बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसओ हजारा इंद्र कुमार ने बताया कि चौकी घेरने की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। गुस्साए लोगों को शांत करा दिया गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed