फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One million of the goods covered by the burglars locked apartment

बंद मकान से चोरों ने एक लाख का माल समेटा

Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
One million of the goods covered by the burglars locked apartment
बंद मकान से चोरों ने एक लाख का माल समेटा
शहर में दस्तक देकर चोरों ने एक बार फिर बंद मकान को निशाने पर लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद दो हजार रुपये की नकदी समेत एक लाख का जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित से सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि कोई सुराग नहीं मिल सका है। वारदात के बाद से कालोनी वासियों में चोरों की दहशत है। सुनगढ़ी क्षेत्र के गंगोत्री पुरम कालोनी के निवासी महेंद्र गंगवार निजी एंबुलेंस चलाते हैं। शुक्रवार रात को मकान को बंद कर वह जिला अस्पताल के पास बने अपने दूसरे मकान पर गए थे। देर रात चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर दो सोने के झुमके,अंगूठी, चांदी की झुमकी, कपड़े समेत एक लाख रुपये का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह पीड़ित के घर पहुंचने पर घटना का पता लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस के दरोगा मौका मुआयना करने पहुंचे। पीड़ित व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। सुरागरसी कर चोरों का पता लगाया जा रहा है, जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed