फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Om 's Htyaropi arrested Chhatrapal

ओमप्रकाश का हत्यारोपी छत्रपाल गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2015 11:34 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत।
बरखेड़ा/पीलीभीत। Updated Tue, 09 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Om 's Htyaropi arrested Chhatrapal
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गहलुइया मेें हुई ओमप्रकाश की हत्या के मामले में
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी गांव निवासी छत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है। छत्रपाल और हत्या की साजिश में शामिल मृतक की पत्नी शिखा को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

गहलुइया निवासी 25 वर्षीय युवक ओमप्रकाश का शव चार जून को रात 11 बजे गांव के निकट नहर पटरी पर मिला था। वह उसी दिन शाम को सब्जी लेने पड़ोस के गांव पिपरिया मंडन जाने को निकला था। इस मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही छत्रपाल पर मृतक की पत्नी शिखा की मदद से हत्या का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि मृतक की पत्नी शिखा और छत्रपाल के बीच संबंध थे और इसी को लेकर दोनों ने मिलकर उसके भाई को रास्ते से हटा दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर छत्रपाल पर हत्या और मृतक की पत्नी शिखा के खिलाफ साजिश में शामिल होने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शिखा को हिरासत में ले लिया था। सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी छत्रपाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया। एसओ ने बताया जांच में दोनों की साजिश सामने आई है। विवेचना पूरी कर जल्द चार्जशीट कोर्ट भेजी जाएगी।
बेल्ट से गला कस कर की थी हत्या
बरखेड़ा। हत्यारोपी छत्रपाल और मृतक की पत्नी के बीच करीब एक साल से संबंध थे। इसको लेकर ओमप्रकाश से उसकी पत्नी का कई बार भी झगड़ा भी हुआ और घर वालों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार संबंधों में बाधक बनने पर दोनों ने ओमप्रकाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के अनुसार शाम को शिखा ने ओमप्रकाश को सब्जी लेने पड़ोस के गांव भेजा। रास्ते में छत्रपाल उसे मिल गया। दोनों ने पहले पिपरिया मंडन में शराब पी और घर चल दिए। रास्ते में एकांत मिलने पर छत्रपाल ने अपनी बेल्ट उसके गले में डालकर कस दी और मौत होने पर उसे नहर के किनारे खेत में छोड़कर फरार हो गया।

घटना की जांच में पुलिस ने दोनों की मोबाइल डिटेल निकाली है। जिसमें घटना के दिन दोनों बीच 15 से अधिक बार बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed