{"_id":"57545d4f4f1c1bbd461090ee","slug":"old-woman-missing-from-home-slip-by-train-plague","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता वृद्धा ट्रेन से कटकर मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लापता वृद्धा ट्रेन से कटकर मरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर गांव दुधियाखुर्द निवासी नोखेलाल की पत्नी 65 वर्षीय रामकुमारी की मौत हो गई। रामकुमारी रविवार को सुबह से घर से लापता थी। दोपहर को ट्रेन से पीलीभीत जाते समय पुत्र और पुत्रवधू ने उसकी शिनाख्त की। कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधियाखुर्द निवासी भुगईलाल की मां रामकुमारी ने रविवार को सुबह पूरनपुर में सत्संग में जाने की बात कहकर जल्दी खाना बनाने को कहा था। इसके कुछ देर बाद ही वह लापता हो गईं। खाना बनने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिलीं। इस घर वाले यह सोच कर शांत बैठ गए कि वह सत्संग में चली गई होंगी। दोपहर को भुगईलाल पत्नी मीतू और रिश्तेदार मीना के साथ ट्रेन से पीलीभीत जा रहे थे। शाहगढ़ स्टेशन के निकट वृद्धा के कटने की जानकारी पर जब ट्रेन रुकी तो वह उतर कर मौके पर पहुंचे। वृद्धा को देख वह चकरा गए। ट्रेन से कटी वृद्धा उसकी मां थी।। ट्रेन से शव को शाहगढ़ स्टेशन लाया गया। माधोटांडा पुलिस के पहुंचने पर भुगई ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर भुगई को सौंप दिया। रामकुमारी घटना स्थल पर कैसे पहुंचीं। इसकी जानकारी भुगई लाल नहीं दे सके। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीच लाइन पर खड़ी होने के कारण महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।